सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र के ग्राम सभा पिलोरी में दो दिवसीय किसान गोष्ठी व सब्जियों के प्रजातियों के विशाल प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन तीन व चार नवम्बर को होना सुनिश्चित हुआ है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोमिएन्जो एग्री साइंस लिमिटेड (वचन सीड्स) द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को आयोजन करने वाले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ राठी सहित नेशनल सेल्स मैनेजर विशाल भाटिया,आर एंड डी हेड डॉक्टर विजय भान सिंह,रीजनल मैनेजर आलोक श्रीवास्तव सहित दर्जनों कर्मचारी बुधवार को पहुँचे मिर्जामुराद के पिलोरी गाँव तैयारी का लिया जायजा।ज्ञात हो कि उक्त सब्जियों के विकसित व विशाल प्रजातियों के प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के कोने कोने से लगभग एक हजार किसानों की पहुँचने की अंदाजा लगाया जा रहा है,दूसरी तरफ प्रदर्शनी कार्यक्रम में झारखंड व बिहार राज्य के डीलर व किसान भी शिरकत करेंगे।मीडिया से बात चीत के दौरान एमडी सौरभ राठी ने लौकी व बैगन सहित अन्य सब्जियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। गुरुवार के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर के पी सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य साइंटिस्ट( आईआईवीआर वाराणसी ) द्वारा किया जायेगा।यह प्रदर्शनी व गोष्ठी कार्यक्रम सुबह 9 से शाम 5 तक चलेगा।