UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का कुश्ती दंगल में रह दबदबा।*।

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

(उ. प्र.महिला केसरी में कशिश यादव(डीएलडब्लयू),उ. प्र. कुमार में प्रांजल(डील्डब्ल्यू), उ. प्र.केशरी कलुआ गुर्जन (गाजियाबाद) विजयी रहे)।

रामेश्वर। ओलम्पियन लक्ष्मीकांत पांडेय उर्फ चिक्कन गुरु के स्मृति में आयोजित कुश्ती कम्पटीशन कोइरीपुर रामेश्वर में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का बेहतर प्रदर्शन कर परचम लहराया।कुश्ती दंगल में सैकड़ों पहलवानों की भागीदारी रही। जिसमे उत्तर प्रदेश केशरी महिला विजेता कशिश यादव,उप विजेता पायल यादव,प्रिया चौहान तृतीय,सेजल मौर्य (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश कुमार पुरुष में विजेता प्रांजल (डीएलडब्लू ), उपविजेता विशाल (मऊ),तृतीय चंदन (बनियापुर ),रोहित (डीएलडब्ल्यू)।उत्तर प्रदेश केसरी पुरुष विजेता कलुआ गुर्जन,उप विजेता आर्यन (गाजियाबाद),तृतीय मुकुल मिश्रा (डीएलडब्लू ),तृतीय सत्यपाल रहे। तीनों केशरी पहलवानों को गदा व नगद धनराशि देकर पुरष्कृत किया गया और द्वितीय को नगद राशि व प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उ. प्र. पुरुष केसरी व उ. प्र. कुमार तथा उ. प्र.महिला केसरी को 10-10 दस हजार और द्वितीय को साढ़े सात हजार रुपए देकर पुरष्कृत किया गया। वहीँ सभी द्वितीय स्थान प्राप्त किये पहलवानो को शाल स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आयुष एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री डॉ . दयाशंकर "दयालु" व अजगरा विधायक त्रिभुवन राम रहे।विशिष्ट अतिथि में बिहार औरंगाबाद के विधायक भीम सिंह यादव,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नागेंद्र रघुवंशी,विधायक,कार्यक्रम संयोजक कपिल नारायण पांडेय,विनय सिंह"हिटलर",गौतम सिंह,कैलाश यादव,मनीष पांडेय,ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,पवन चौबे,अजीत मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह पप्पू,राधे मोहन त्रिपाठी,राजा चौहान,राम वृक्ष,नरेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।विजेता पहलवानों को आगंतुक अतिथियों के द्वारा अंगवस्त्रम,विजेता पट्टा, गदा व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर राज्यमंत्री डा.दयाशंकर दयालु ने कहा कि चिक्कन पहलवान उसी विभूतियों में एक रहे। आज के पहलवानो को उनके आदर्शो पर चलने की जरूरत है।मंत्री दर्जा प्राप्त नागेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि पहलवान ओलम्पियन चिक्कन गुरु के साहसिक प्रयास और मान -सम्मान को सदैव याद रखें। वहीं 75 वर्षीय श्रीधर मिश्र ने जोड़ी व गदा 50 बार फेरकर दर्शकों को अचंभित कर दिया जिन्हें फूल मालाओं व नगद राशि से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अवध नारायण यादव गोरखनाथ यादव,सूबेदार,अशोक,मनोज,राजकुमार मिश्रा,प्रेम कुमार मिश्रा प्रमुख रहे। संचालन रामसेवक यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक कपिल नारायण पांडेय ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News