अतुल राय की खास रिपोर्ट
*हरहुआ*। सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय,गहनी,आयर में नेता जी सुभाषचंद बोस जी की जयंती के अवसर पर स्नात्तकोत्तर के छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से एक समारोह का आयोजन किया। जिसकी थीम थी 'नई सोच नई पहल'। समारोह में जहाँ देशभक्ति और लोकगीतों पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी वहीं नेता जी सुभाषचंद बोस जी के बलिदान को भी याद किया। इस अवसर पर शासन द्वारा चलाये गये सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति भी लोगों को सचेत किया।समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा और नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। इस अवसर पर समारोह के *मुख्य अतिथि* के रूप बोलते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिह ने कहा कि जो इस कार्यक्रम की थीम है "नई सोच नई पहल" वही वास्तव में नेता जी सुभाषचंद बोस जी के विचारधारा थी। उन्होंने आंदोलन को ताकत प्रदान की। उनका योगदान देशवासियों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। महाविद्यालय के *निदेशक* नवीन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति,भारतीय संस्कार और भारतीय परम्परा अमूल्य है, विद्यार्थी सदैव अपने जीवन में अनुसरण कर इसको ग्रहण करें। समारोह की *अध्यक्षता* करते हुए प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्नात्तकोत्तर के सभी विद्यार्थियों के विचार और प्रबुद्धता सराहनीय है,जो उन्हें जीवन में आगे ले जायेगी। नेता जी सुभाषचंद बोस जयंती के माध्यम से कई महत्वपूर्ण बातें एक साथ प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को नेता जी के व्यक्तित्व को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शासन द्वारा चलाये गये *'सड़क सुरक्षा अभियान*' पर विचार देते हुए महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सीमांत प्रियदर्शी ने कहा कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते जहाँ हमें सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है वहीं समाज के लोगों को भी सचेत करने की आवश्यकता है। क्योंकि प्रत्येक जीवन में केवल परिवार का ही नहीं बल्कि देश का भविष्य भी पलता है।कार्यक्रम का *संचालन* डॉ सुरभि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ संजीव कुमार सिंह,डॉ नरेंद्र श्रीवास्तव,डॉ ज्ञानती सिंह,डॉ कुसुमलता सिंह,डॉ धीरेन्द्र तिवारी,डॉ तृप्ति सिंह,डॉ सुभाष यादव,डॉ आकाशदीप सिंह,अरविन्द प्रताप सिंह,चंद्रशेखर सिंह,डॉ पुष्पा मिश्रा,डॉ आराधना देवी,श्रीमती मंजूलता पटेल,सुधा यादव,डॉ आराधना श्रीवास्तव,डॉ प्रशांत राव,डॉ परम प्रकाश,नागेश मिश्र, डॉ अरविन्द आर्या सहित समस्त प्राध्यापक -प्राध्यापिका एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।