संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-213/2023 धारा 323/504/376 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन पटेल पुत्र धर्मेन्द्र पटेल निवासी चुप्पेपुर थाना शिवपुर कमि० वाराणसी को आज दिनांक- 19.07.2023 को समय करीब 05.00 बजे सुबह भाष्करा पोखरा केशरीपुर थाना रोहनियाँ से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में व0उ0नि0 कुलदीप मिश्रा,हे0का0 अक्षय लाल यादव थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।