UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ ब्लाक परिसर मे नारी शक्ति प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ*।

Updated on: 01 September, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*।ज्वाइंटमजिस्ट्रेट तथा बीडीओ हरहुआ कमलकिशोर आईएएस ने ब्लाक परिसर मे प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर बीडीओ हरहुआ ने कहा कि महिलाओ के सशक्तिकरण मे महिला समूहो की उल्लेखनीय भूमिका है और कैंटीन के क्षेत्र मे समूहो का पदार्पण कर्मचारियो और आम जनता के स्वाद और स्वास्थ्य की गुणवत्ता के लिए लाभकारी साबित होगा।एडीओ सहकारिता तथा प्रभारी आईएसबी अवधेश सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार कालेजों,कार्यालयो और अस्पतालो मे महिला समूहो द्वारा कैंटीन खोले जाने को प्रोत्साहित करने के निर्देश है,जिसके क्रम मे ब्लाक परिसर मे आज कैंटीन का उद्घाटन किया जा रहा है,इससे समूहो की गुणवत्ता और क्षमता की भी परख होगी।ज्ञातव्य है कि नारीशक्ति स्वयं सहायता समूह नकछेदपुर द्वारा इस कैंटीन को खोला गया है तथा माया चौहान इसका संचालन करेंगी।बीडीओ हरहुआ ने बिस्किट व खाद्य पदार्थ खरीद कर कैंटीन की प्रतीकात्मक बोहनी की।बीएमएम अर्चना ने बीडीओ समेत समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम मे एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ सांख्यिकीय शैलेन्द्र सिंह,बीएमएम अर्चना,पूर्व प्रधान त्रिभुवन मिश्र,कंप्यूटर आपरेटर रत्नेश सहित कई प्रधान,कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News