UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कला कौशल,बौद्धिक क्षमता युवा की सबसे बड़ी ताकत*:ऐश्वर्या मिश्रा डीपीओ

Updated on: 02 September, 2026

 अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*नेहरू युवा केन्द्र वाराणसी द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन।*माँ गंगा जीवनदायिनी संग जीवन तारिणी आस्था की प्रबल जीवन स्रोत हैं।*वाराणसी। चौबेपुर बाजार में नेहरू युवा केन्द्र वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे युवा सप्ताह में प्रशिक्षणार्थियों के कला कौशल एवं बौद्धिक क्षमता के विकास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार से हमें स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से सीखना चाहिए तथा माँ गंगा को स्वच्छ करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेम शंकर तिवारी ने कहा की हमें वर्तमान समय को देखते हुए आत्मनिर्भर होना बहुत ज़रूरी है।बौद्धिक क्षमता परीक्षण के पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौक़े पर शारदा चतुर्वेदी,विनोद चतुर्वेदी रीना जयसवाल रीना बेन सृजन चतुर्वेदी,संतोष कनौजिया आदि लोग भी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News