UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अभिक्षमता परीक्षा हुआ संपन्न

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 

मिर्ज़ापुर/ नारायणपुर - अब्दुल कलाम ग्रुप आफ एजुकेशन के द्वारा अभिक्षमता परीक्षा पदमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज नारायणपुर मिर्ज़ापुर में आयोजित की गई । आपको बताते चलें की बौद्धिक क्षमता विकास के लिए यह परीक्षा अब्दुल कलाम ग्रुप आफ एजुकेशन- शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार हेतु अनूठी पहल के क्रम में आयोजित किया गया था जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र मानव शरीर रचना क्रिया विज्ञान व द्वितीय प्रश्न पत्र प्राथमिक चिकित्सा एवं चिकित्सीय उपकरण साथ ही रोग संबंधित दवाइयां आदि के विषय में अभिक्षमता के लिए आयोजित की गई जिसमें एएनएम , डी फार्मा, फिजियोथेरेपी कोर्स कर रहे छात्र छात्रा शामिल हुए। उक्त परीक्षा को संपन्न कराने में संस्थान के डायरेक्टर विनीत जैसवाल, सचिव सुमित जायसवाल, कार्यालय प्रभारी मिथिलेश पाठक, प्रज्ञा सिंह, आयुषी सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News