UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हर घर नल से जल पहुंचाना हमारी प्रथम प्राथमिकता।* 

Updated on: 04 July, 2026

 विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर तीर्थ धाम समेत बस्तियों में 4 किमी पाइप लाइन डाले गए।*

*हरहुआ।* भारत सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में प्रमुख योजना 'हर घर नल से जल' को प्राथमिकता के आधार पर लेकर मॉडल ब्लाक सेवापुरी के पंचकोशी तीर्थधाम रामेश्वर में त्वरित सेवाएं मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यदायी संस्था एल एंड टी के एम डी ओमप्रकाश के अनुसार ट्यूबवेल का कार्य हो चुका है तीर्थ यात्रियों व ग्रामीणों को शीघ्र घरों में पानी पहुंचाने के लिए अब तक 4 किमी पाइप लाइन 160 एम एम 140,120,90,75 व 63 एमएम की डाली जा चुकी है।पाइप लाइन कार्य का सुपरविजन कर रहे सतीश कुमार के अनुसार रामेश्वर तीर्थ धाम में मशीनों के साथ-साथ मजदूरों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है नए साल में टेस्टिंग कार्य पूरा करके 15 दिनों के भीतर हर घर नल के कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। रामेश्वर में जन सहयोग के चलते इसे जल्दी पूरा कर लिया गया। किसी जगह विवाद व काम रोकने की समस्याएं नहीं आई। 50 मजदूर कार्य मे जुटे हुए हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News