UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अश्लील छींटाकशी करने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट


चौबेपुर-पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह अपने हमराही के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी शनिवार को सूचना मिली की धौरहरा बालिका विद्यालय मोड़ के पास एक लड़का आने जाने वाली लड़कियों पर छींटाकशी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गोविंद कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया मु0 सं0 0492/2022 धारा 294 भा0द0वि0 के तहत कार्रवाई कर नया हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार की हुई टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, म0उ0नि0प्र0 मीतू श्रीवास्तव,का0 रोहित मौर्य, म0का0 अंजलि, म0का0 बबीता, आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News