अतुल राय की खास रिपोर्ट
*केन्द्र पर साफ- सफाई तथा गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था करें:* अवधेश सिंह*
*वाराणसी*रहुआ।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर मे गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।मौके पर छब्बीस पशु पाए गये।निरीक्षण मे केन्द्र पर पर्याप्त भूसा उपलब्ध पाया गया। एडीओ सहकारिता ने सेक्रेटरी ओमप्रकाश और केयरटेकर को निर्देशित किया कि पशुओ के लिये हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सेक्रेटरी ओमप्रकाश यादव और प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य 'भीम' ने बताया कि गोआश्रय केंद्र की खाली भूमि पर नेपियर घास की रोपाई कराई गई है जिससे पशुओ को सदैव हरे चारे की उपलब्धता सुगम होगी।एडीओ सहकारिता ने सेक्रेटरी और केयरटेकर को निर्देशित किया कि पशुओ को ठंढ से बचाने के लिए पुआल और अतिरिक्त बोरो का बंदोबस्त करें।मौके पर पशुओ को ठंढ से बचाव के लिए बोरे पहनाये गये थे।एडीओ ने केयरटेकर को आगाह किया कि लंपी बीमारी से बचाव के लिये साफ-सफाई रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।बीमारी के लक्षण दिखने पर उबले पानी से धोयें और नीम की पत्तियों का लेप लगायें। बीमारी दिखते ही पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ को सूचना दें।बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह ने कहा कि हरहुआ मे संचालित सभी गोआश्रय केंद्र के सचिवो को भूसा और चारा का पर्याप्त स्टाक स्टोर करने के निर्देश दिए गए है।साथ ही ठंढ के दृष्टिगत अलाव और ओढ़ने हेतु वस्त्रो की व्यवस्था के लिए सबको सचेत कर दिया गया है।