अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर*,14 फरवरी 2019को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए 44 सीआरपीएफ जवानों को आज नमो नमः सेवा दल व रुद्राक्ष सेवा समूह के युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष रंजीत तिवारी व प्रितेश त्रिपाठी ने कहा आज पाश्चात्य देश वैलेंटाइन डे मना रहे हैं,लेकिन भारत ने इसी दिन अपने वीर सपूतों को खोया है। इसलिए हमने आज वैलेंटाइन डे नहीं मना कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा।जिससे शहीद जवानों के आत्मा को शांति व परिवार को साहस व शांति मिल सके ।बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता ने कहा उन माताओं एवं पिता को संभालने का कलेजा किसी में नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को आतंकवाद से लड़ाई में अर्पित कर दिया हो। उनके लिए अपने आपको संभालना मुश्किल होगा।देश के करोड़ों देशवासी उनके साथ खड़े हैं।कार्यक्रम में रितेश,आशू तिवारी,शिवम,आशुतोष,गौरव तिवारी,हेमंत,प्रदीप श्रीवास्त,अनुष्का,पीहू गुप्ता,पूजा यादव,पीयूष गुप्ता,स्वाति कौल,आयुष,अभिनव,शुभम व रिशु शामिल रहे।