अतुल राय की खास रिपोर्ट
बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
वाराणसी। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनारी के खेल मैदान में चोलापुर की ब्लॉक स्तरीय खेलों की रैली संपन्न हुई।मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण करके तथा मां सरस्वती की प्रतिमा को धूपबत्ती दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोलापुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिवारीपुर के बच्चों ने पीटी तथा मार्च पास्ट करके उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश,सतेंद्र नाथ मिश्र,ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह,जितेंद्र सिंह,अरविंद पांडेअरविंद दीक्षित ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत तथा अभिनंदन किया।दिनभर चले प्रतियोगिताओं में दौड़,लंबी कूद,कबड्डी,कुश्ती,खो खो,बालीबाल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों से चयनित बच्चे अपने-अपने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किए। सभी खेलों में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इसमें सहयोग दे रहे समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में खेलों के महत्व को बताया।कार्यक्रम का संचालन रमेश यादव,अखिलेश यादव तथा धनंजय राम ने किया। खेल प्रबंधन में अरविंद दीक्षित,पूनम यादव,ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश,भारतीश मिश्र,नितेश यादव,विवेकानंद यादव,आशुतोष पांडे,जितेंद्र सिंह,रमेश यादव,अरुण पांडे,ब्लॉक व्यायाम एवं खेल शिक्षक प्रेम चौधरी,धनंजय राम,लक्ष्मण पाल,अखिलेश यादव,प्रशांत यादव विनोद यादव,नीलम सिंह,अनिता कुमारी,रीना वर्मा,आरती सोनकर,विनय सिंह,राकेश सिंह,सरोज यादव,सुरेश चतुर्वेदी,नीलम सिंह,अनिता कुमारी,सुमन चौबे,सौम्या सिंह,शशि कला आदि लोग मौजूद रहे।