विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला गांव में तालाब के किनारे झाड़ियों में विशाल काय अजगर देखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अजगर को देखने के लिए लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि अजगर विशालकाय है। इसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने मौके पर पुलिस को भेजकर अजगर की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि अजगर काफी बड़ा है। कहीं अनहोनी ना कर बैठेष इसलिए इसे सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की टीम कुछ देर में पहुंच रही है।अजगर को देखने के लिए लोग जमा हो गए।