अतुल राय की खास रिपोर्ट
*व्यापारी नेताओं का होगा सम्मान व सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम*।
वाराणसी,हरहुआ।वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय दिनेश शर्मा जी से आज सर्किट हाउस में मिला व्यापारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया साथ ही साथ एक पत्रक भी दीया। पत्रक पर व्यापारियों ने मांग किया है कि उत्तर प्रदेश नगर निगम निकाय में होने वाले चुनाव में व्यापारी समाज को अधिक से अधिक जगहों पर मेयर व पार्षद का टिकट दिया जाए साथ ही साथ व्यापारियों ने मांग किया कि वाराणसी भीषण जाम की समस्या से त्रस्त है लेकिन इसका समाधान ना होने से व्यापारियों के व्यापार में काफी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। आज के प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी महामंत्री संदीप जोहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जयसवाल संगठन मंत्री हरि अग्रहरी मंत्री अमित सिंह बबलू गुप्ता पिंकू अग्रहरी उपाध्यक्ष रवि घावरी जिला अध्यक्ष शुभम सिंह दिग्विजय सिंह महिला अध्यक्ष सविता सिंह रजनी देसाई इत्यादि लोग उपस्थित थे।