अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम,गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में 10.12.2022,दिन शनिवार को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा कंजड़ बस्ती के पास से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र दूधनाथ,निवासी ग्राम सुरही,थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र 40 वर्ष व मुन्नालाल पुत्र बचईलाल,निवासी ग्राम जदवातारा,थाना फूलपुर,जनपद वाराणसी उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से दो गैलनो से 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0511/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0स0 0512/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–उ0नि0 अखिलेश कुमार,आरक्षी सौरभ त्रिपाठी-थाना फूलपुर,कमिश्नरेट वाराणसी।