UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आयर स्थित शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में विद्यार्थियो ने लगाया विज्ञान प्रदर्शनी।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* हरहुआ विकास खंड के आयर स्थित शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में शनिवार को बच्चो ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर अपने सपनो के भावनाओ को प्रदर्शित किया।विज्ञान घर की गई सिक्योरिटी सिस्टम,खगोलीय घटनाक्रम,सिरिंज की सहायता से जेसीबी,पर्यावरण संरक्षण,ट्रैफिक सिग्नल, विद्युत संयंत्र,ह्यूमन बाड़ी सिस्टम आदि की आकर्षक प्रदर्शनी बच्चो ने लगाया। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ "भीम" मौर्य ने बच्चो का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चो की विज्ञान प्रदर्शनी बहुत ही सराहनीय है।सपनो में बड़ी जान व प्रतिभा होती है। जब तक सपना नहीं सजाएंगे तब तक सफलता नहीं पाएंगे। प्रदर्शनी में आकर्षक स्टाल कमल पटेल,स्मार्ट सीट बेल्ट,आयुष पटेल स्मार्ट सिटी,मानसी गुप्ता बांध,अपर्णा मौर्या हायोड्रोलिक पॉवर प्लांट रीतिका औरआंचल पाल ह्रदय,सैनी ब्रदर्स होम सेक्युरिटी सेंसर,राज वर्मा हाइड्रोलिक,प्रिंस वर्मा पेरिस्कोप की प्रदर्शनी लगाने के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विजय राजभर,प्रधानाचार्य सावित्री देवी,नीतू सिंह,नागेश केशरी,ओमप्रकाश केशरी आदि लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News