UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सार्वजनिक स्थलो पर अलाव जलाने की मांग किया।*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। ठंड व गलन से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसे में इससे निजात पाने का हर वर्ग के लिए बस एक ही मौका है कि सार्वजनिक स्थलों जैसे मन्दिरों,बाजारों,तिराहे व चौराहे पर अलाव जलाया जाय।नमो नमः सेवादल बरेमा के अध्यक्ष रंजीत तिवारी,समाजसेवी प्रितेश त्रिपाठी,पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल व रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी,महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जिला प्रशासन से मांग की है।पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार मन्दिर में नेमिजन भक्तों को गलन से काफी परेशानी हो रही है। हर वर्ष मन्दिरों,बाजारों,व सार्वजनिक स्थलों पर राजस्व विभाग,ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के द्वारा अलाव जलाया जाता है। रंजीत तिवारी के अनुसार प्रधान,विधायक,सांसद व जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है जो जनहित में आम नागरिकों की उपेक्षा की जा रही है। कुछ दानदाताओं से मिलकर बातचीत कर उनसे अलाव जलवाने की बात जनहित में समय की जरूरत है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News