संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन एवं जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम द्वारा पुलिस आयुक्त कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री शिपु गिरी, पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री अमित कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री रामसेवक गौतम, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री विक्रान्त वीर, पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) श्री प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी, ए.डी.एम. (प्रोटोकॉल) बच्चू सिंह, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री संदीप चौधरी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आनन्द सिंह राजपूत व समस्त सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्रनरेट वाराणसी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।गोष्ठी के दौरान कमिश्नरेट वाराणसी में दिनांक 17.04.2023 से दिनांक 19.04.2023 तक सम्पन्न हुए जी-20 कार्यक्रमों के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया तथा आगामी जी-20 से सम्बन्धित कार्यक्रमों एवं नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी व सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।