अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ।कैरियर काउंसलिंग एक ऐसा मंच है जहाँ से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ भविष्य की दिशा तय करने की सहूलियत मिलती है। आज जरूरत है कि शिक्षा के साथ छात्राओं को अपने कैरियर का चुनाव किसी एक क्षेत्र में दृढ़ता के साथ करें। उक्त बातें शनिवार को जे0पी0 महिला महाविद्यालय अटेसुआ में कैरियर काउंसलिंग के दौरान मुख्य अतिथि प्रो0 मुकेश पंथ मनोविज्ञान विभाग काशी विद्यापीठ ने व्यक्त किया।कार्यक्रम के प्रभारी मदन लाल विश्वविद्यालय सेवा योजन सूचना एवं मन्त्रणा केंद्र महात्मा काशी विद्यापीठ,प्रार्थना मिश्रा सह परामर्शदाता ने छात्राओं को भविष्य के सपने को दिशा तय करने की जानकारी दी।महाविद्यालय के महा प्रबंधक जवाहिर पटेल,राजेन्द्र प्रसाद,महेंद्र,सुरेन्द्र,वीरेंद्र,शैलेन्द्र,इंद्रजीत ने सहयोग व जानकारी दी।शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 रामप्रकाश भाष्कर ने किया। संचालन डॉ0 चरण सिंह ने किया।