UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिलाएं संकट की घड़ी में 1090 डायल कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त करें ममता रानी चौधरी

Updated on: 01 September, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

*वाराणसी*

 

 रामेश्वर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम सचिवालय जगापट्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में तमाम सुविधाएं सरकार ने शुरू की है। महिलाये समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो आप 1090 या 112 पर फोन कर जानकारी डालें ।किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।

बीट महिला आरक्षी आरती गोंड ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की।महिला बीट आरक्षी आरती गोंड ने तमाम महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा,एसिड अटैक,दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर वक्तव्य दिया। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए 1090 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की जानकारी दी।जगापट्टी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि हमेशा प्रेम मोहब्बत से रहना चाहिए।प्रयोगात्मक तौर पर आत्मरक्षा के गुण बताये।इस मौके पर नीलम देवी,आशा देवी,उर्मिला देवी,शीला देवी,आरती देवी,पुष्पा देवी,रेनू माली,रीना माली,अनिता कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला पासवान व धन्यवाद ज्ञापन शीला देवी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News