पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चौबेपुर-चौबेपुर स्थानीय पुलिस ने 23 नवंबर को चौबेपुर बाजार में लाठी डंडे से पिट पिट कर निर्दई से अमित खैरवार की हत्या कर दी गई थी चौबेपुर पुलिस ने आरोपियों को सुंगुलपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अंश जायसवाल उम्र 20 वर्ष पुत्र अनमोल जयसवाल निवासी चौबेपुर, दुसरा गोपाल वर्मा उर्फ मछली उम्र 21 वर्ष निवासी गौरा ऊपरवार को सुंगुलपुर गांव के पास ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है।विदित है कि 23 नवंबर को बहादुरपुर गांव निवासी अमित खैरवार चौबेपुर बी डी आर लाॅन में भोजन कर अपने घर के लिये लौट रहा था। वहा रात्रि लगभग आठ बजे आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी डंडे से मारकर अधमरा कर दिया था।परिजन पहले छ लोगो के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दूसरे दिन मृत्यु हो गया उसके बाद चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जयसवाल उर्फ गोलू सहित सात लोगो के विरुद्ध हत्या व हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया जिस पर पुलिस ने पहले ही ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर के पुलिस ने जेल भेज दिया।