UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जोडिया स्वर्ग में बनती हैंयहा जमीन पर मिलना सौभाग्य कि बात है

Updated on: 02 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

 

*बैंड व शहनाई की धुन के बीच सातो बचन निभाने का संकल्प लिया*।

 

 *अग्नि को साक्षी मान कर,नये जीवन मे प्रवेश किया*।

 

*गृहस्थी के सामान संग हुई बारात बिदाई*।

 

*47हिन्दू व 1 मुस्लिम जोड़े हुए एक दूजे के लिए*।

 

वाराणसी,हरहुआ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत हरहुआ ब्लाक परिसर मे 47 हिन्दू व 01 मुस्लिम जोड़ो ने दांपत्य जीवन मे प्रवेश किया।इस अवसर पर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने कहा कि जोडियाँ स्वर्ग मे बनती है परंतु उन्हे जमीन पर मिलाने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है।विधायक का स्वागत बीडीओ हरहुआ डा0 रक्षिता सिंह तथा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि प्रिंस चौबे एडवोकेट ने बुके देकर किया।विधायक टी0 राम और बीडीओ हरहुआ डॉ0 रक्षिता सिंह ने नवविवाहितों को वस्त्र,बर्तन व गृहस्‍थी के सामान वितरित किये।इसके पूर्व विधायक अजगरा द्वारा ब्लाक परिसर मे स्थापित लौहपुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा को माला पहनाकर अभिनंदन किया।बीडीओ हरहुआ ने नवदंपत्तियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके सुखद गृहस्‍थ जीवन की मंगलकामना की।और एक महिला होने पर स्त्री धर्म की पवित्रता अपने कार्यो से करते हुए सबका बनने व पूरा करने का कार्य दायित्व निभाने का कार्य करेंगी।सभी जोड़ो और उनके समस्त परिजनों को विवाहोपरांत भोजन कराया गया।समारोह का संचालन एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,जिला प्रधान संघ महामंत्री मधुवन यादव,प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव औरा प्रधानपति संजय कुमार, प्रतिनिधि प्रिंस चौबे,प्रधान अनौरा दीपक चौहान,प्रधान प्रतिनिधि करोमा भगत यादव तथा रत्नशंकर पांडेय द्वारा किया गया।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण निर्मला द्वारा आमंत्रित अतिथियों प्रिंस चौबे,पुष्पाँजली पटेल जिला पंचायत सदस्य,लालमन यादव हरहुआ प्रधान संघ अध्यक्ष,बीडीसी अजय चौबे,खरपत्तू यादव प्रधान तथा रवीन्द्र यादव प्रधान का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवविवाहित जोड़ो,उनके अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए विकासखंड परिवार की ओर से धन्यवाद दिया।समारोह मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ समाजकल्याण निर्मला देवी व विकास खण्ड हरहुआ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उप

स्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News