ज्ञान प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में,सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मु0न0 1596/16 धारा 13 जुआ एक्ट थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वारंटी राजेश उर्फ पप्पू पुत्र स्वo जंगली राय निवासी कोरौता थाना लोहता वाराणसी को दबिश देकर दिनांक- 04.03.2023 को समय करीब 23.40 बजे वारंटी के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह,हे0का0 रईस अहमद,का0 संजय यादव थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी रहे
।