विनोद नाथ यती की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* रामेश्वर तीर्थ धाम में 18 फरवरी को लगने वाले विशाल शिवरात्रि मेला के तैयारी के मद्देनजर डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने गुरुवार को दोपहर रामेश्वर पंचक्रोशी तीर्थ धाम में हुए तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही मेले की सफलता के लिए रामेश्वर महादेव दरबार मे मत्था टेककर जलाभिषेक किया।डीसीपी गोमती जोन ने मन्दिर पुजारी अन्नू तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पूर्व में होने वाले व्यवस्था की जानकारी ली।मन्दिर के प्रवेश द्वार व भीड़ के निकास मार्ग,घाट,बाजार समेत पंचक्रोशी मार्ग व स्थल की साफ -सफाई का जायजा ली।वहीं सुरक्षा,सतर्कता व ड्यूटी की जानकारी थानाध्यक्ष जंसा चन्द्रदीप कुमार व चौकी प्रभारी रामेश्वर अभिषेक राय से ली।उन्होंने बिना किसी लापरवाही के समय से ड्यूटी की तैनाती व सतर्कता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरे व हर पॉइंट पर पुरुष -महिला कांस्टेबल की समय से ड्यूटी सहित बाजार,मन्दिर,घाट व सड़क की साफ सफाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया।