संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
विवेक राय
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों एवं गौ तस्करी करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर महोदय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12/01/2024 को प्रभारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्र की टीम द्वारा 10,000 रुपये पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को डाफी टोल प्लाजा के पास मलदहिया पुल के ऊपर जीटी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री उ0नि0 अग्रचारी यादव, श्री उ0नि0 अजय यादव चौकी प्रभारी नगवां,हे0का0 कृष्णनान्द राय,हे0का0 संजय कुमार,का0 मनोज कुमार सिंह,का0 आशीष तिवारी थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।