UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्यवाही ।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

 स्थानीय हरहुआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रैसीपट्टी का शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी 'आईएसबी' ने पुनः औचक निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव को चेतावनी दी।

 सहायक विकास अधिकारी 'आईएसबी 'संजय श्रीवास्तव आकस्मिक रूप से निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत रैसीपट्टी,माधोपुर पहुंचे वहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु दिव्यांग लोगों के घरों का स्थलीय सत्यापन किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रत्येक आवास विहीन दिव्यांग, मुसहर ,बनकटिया और अनुसूचित जाति के नट को आवास का लाभ दिया जाएगा ।उन्होंने आवास योजना में लापरवाही बरतने पर सचिव सुनिधि त्रिपाठी को चेतावनी दी। वहीं लाभार्थियों से कहा कि किसी के बहकावे मे न आकर गुणवत्ता पूर्ण समय से निर्माण कार्य पूरा करें। जो समय से निर्माण पूरा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।     

प्रधान मीता देवी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल दस आवास आए थे जिसमें की नौ आवास बन गए हैं एक लाभार्थी हसीना पत्नी शरीफ़ द्वारा आवास नहीं बनवाया जा रहा है। लाभार्थी हसीना पत्नी शरीफ के खिलाफ नोटिस जारी करने हेतु सचिव को निर्देश दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News