अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गंगापुर परिसर में तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में २३ अगस्त को *अखिल भारतीय श्री रामचरितमानस अंताक्षरी प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्य संस्थापक महाराज ,माँ सरस्वती , गोस्वामी तुलसीदास एवं प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया। मंगलाचरण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। मंच पर मुख्य निर्णायक मंडल हेतु प्रो. नलिनी श्याम कामिल , महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ , वाराणसी व प्रो. रमेश चन्द्र पाठक , जगतपुर पी जी कॉलेज, वाराणसी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत माला, उपवस्त्र, रामचरितमानस की प्रति और मोमेन्टो के द्वारा किया । आज की प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालय/विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग किया । जिसमें महाराज बलवंत सिंह पी जी कॉलेज की कंचन पटेल और अर्चना पटेल ने प्रथम स्थान, रणवीर संस्कृत विद्यालय के पीयूष पांडे और लक्ष्मी रतन पांडे ने द्वितीय स्थान व यू. पी. कॉलेज के मिथलेश मोदनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने अपने उद्बोधन में सबको रामचरितमानस की महत्ता के बारे में बताया और सबसे रोज एक चौपाई याद करने का आग्रह भी किया। प्रो. रमेश चन्द्र पाठक ने भी अपने उद्बोधन में सबका उत्साहवर्धन किया और कहा कि रामचरितमानस कोई सामान्य पुस्तक नहीं है , बल्कि इसके अध्ययन , पठन, गायन से आपका और आपके परिवार का आचरण शुभ हो सकता है। कार्यक्रम में विषय स्थापना व प्रतियोगिता के नियम की घोषणा कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने की। अतिथि परिचय व टीम परिचय प्रो. मंजू मिश्रा ने कराया और कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान व प्रसाद वितरण के साथ हुआ । कार्यक्रम में प्रो. आलोक कुमार कश्यप, डॉ. आशा कुमारी, दुर्गेश कुमार पांडे, अंगद प्रसाद यादव ,डॉ. मो. अरशद , डॉ. भूपेंद्र कुमार यादव, डॉ. अखिलानंद सिंह, डॉ. अंजना , डॉ. अर्चना सहित समस्त प्राध्यापक / प्राध्यापिकायें व महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे ।