UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कपसेठी पुलिस नें छिनैती के मुकदमें के आरोपी राजन को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4570/- रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को किया बरामद* 

Updated on: 02 September, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा दिनांक 20.06.2023 को छिनैती के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 100/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. राजन पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम- कूरू थाना कपसेठी वाराणसी को गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक 25.06.2023 को चन्द्रमा सिंह महाविद्यालय मोड़ के नहर पुलियाँ थाना कपसेठी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द यादव,उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय,उ0नि0 गौरव सिंह,का0 अरविन्द प्रजापति थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News