विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ मे परमानन्दपुर स्थित रामप्यारी प्रभा इंटर कॉलेज मे स्टैटिक मजिस्ट्रेट मयंक मोहन गौड़ तथा बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक संतोष कुमार के पर्यवेक्षण और निगरानी मे बोर्ड परीक्षा शनिवार को इंटर समाजशास्त्र की परीक्षा के साथ सकुशल संपन्न हो गई।शनिवार को इंटर के समाजशास्त्र के प्रश्नपत्र मे कुल 228 मे से कुल 30 छात्रो ने परीक्षा छोड़ दी।केन्द्र व्यवस्थापक रीमा उपाध्याय और स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं एडीओ पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़ ने बताया कि शनिवार को इंटर की समाजशास्त्र की परीक्षा के साथ ही बोर्ड परीक्षा का उत्सव पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न हुआ।स्टैटिक मजिस्ट्रेट मयंक मोहन गौड़ द्वारा बताया गया कि प्रश्नपत्रो को बहुस्तरीय सुरक्षा मे तथा चौबीस घंटे कैमरों की निगरानी मे रखा जाता रहा और कक्ष निरीक्षको की मेहनत और ईमानदारी से हम सब इस चुनौती पर विजय पाने मे सफल रहे।प्रबंधक ज्ञानप्रकाश उपाध्याय और केन्द्र व्यवस्थापक रीमा उपाध्याय ने परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों,स्टैटिक मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरो के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।