छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट
वाराणसी चौबेपुर 14 अप्रैल 2023 को पुलवामा में शहीद रमेश यादव के गांव तोहफा पुर मैं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर वर्तमान प्रधान पति श्री राहुल यादव व पूर्व प्रधान श्री सुक्खू राम कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर वर्तमान प्रधान पति श्री राहुल यादव ने कहां की हमें आजादी के बाद समानता का अधिकार मिला तो इसका श्रेय बाबा साहब बी आर अंबेडकर को जाता है एवं पूर्व प्रधान सुक्खू राम ने कहा कि आज हमें बराबरी का दर्जा मिला तो वह सिर्फ देन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की है इस अवसर पर कुछ सम्मानित अन्य लोग भी उपस्थित रहे जैसे कि क्षेत्र पंचायत सदस्य जय सिंह यादव विनोद यादव नीरज प्रजापति एवं रोजगार सेवक छोटेलाल आदि उपस्थित रहे