UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पर्यटन विभाग बिहार ने वाराणसी में किया रोड शो

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पर्यटन विभाग बिहार सरकार की ओर से वाराणसी में बिहार प्रांत की संस्कृति, धार्मिक स्थल और इतिहास को लेकर रोड शो कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नदेसर स्थित एक होटल में पर्यटन विभाग बिहार सरकार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। सचिव पर्यटन विभाग बिहार सरकार अभय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार प्रांत में पर्यटन के क्षेत्र बहुमुखी विकास कर रहा है। आज बिहार में आसपास के प्रदेशों के साथ ही देश विदेश से भी लोग घूमने आ रहे है। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से प्रचार प्रसार कर उन्हें बिहार के इतिहास, पौराणिक महत्व और मानचित्रों की जानकारी दी जा रही है। 

 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को निमंत्रण

 

पर्यटन विभाग बिहार सरकार की ओर से आए अधिकारियों ने बताया कि बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में 50 से 80 फीसदी तक व्यापारियों को छूट दी जा रही है। जो भी इच्छुक व्यापारी चाहे वह बिहार में निवेश कर सकता था।बिहार राज्य निगम के महा प्रबंधक 

अभिजीत कुमार ने बताया कि वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के प्रेसीडेंट संतोष कुमार सिंह के साथ मिल कर बनारस के कई ट्रैवल एजेंटों को बिहार के इतिहास में बताया गया। अंत में इंडिया टूरिज्म वाराणसी के असिस्टेंट डायरेक्टर अमित कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन जैनेंद्र कुमार राय ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News