संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सेवापुरी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा के प्रांगण में स्वयंसेवी संस्था 'नन्ही कली' द्वारा प्रतिदिन शाम को दो घण्टे प्राइमरी, जूनियर हाई स्कूल व हाईस्कूल की चयनित बालिकाओं को टैबलेट के माध्यम से एक्टिविटी बेस्ड पठन-पाठन कार्य कम्युनिटी एसोसिएट (शिक्षिकाएं) करती हैं। संस्था के मुख्यालय से शनिवार को सूचित किया गया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठटरा में कक्षा-6 में अध्ययनरत छात्रा सुहानी पुत्री जयप्रकाश पाल निवासी ठटरा टैबलेट संचालन में अव्वल रही है।संस्था ने छात्रा को गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल शिक्षक संकुल व प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रबली पटेल तथा विशिष्ट अतिथि कोटेदार ओम प्रकाश मौर्य रहे । कार्यक्रम का संचालन सी.ए.अमृता वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सी. ए. गीता मौर्या,ज्योति कुमारी, निशा ,महिमा मौर्या ,रीना श्रीवास्तव, प्रियंका तथा बबीता यादव मौजूद रही। अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापन वार्डेन श्रीमती बेबी कुशवाहा ने किया।