UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पीएम आवास की खराब प्रगति पर दोषी सचिवों पर होगी कार्यवाही*: विनोद राम त्रिपाठी*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। स्थानीय ब्लाक सभागार सोमवार को आहूत बैठक में परियोजना निदेशक विनोद राम त्रिपाठी द्वारा विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गई ।समीक्षा मे पीएम आवास की खराब प्रगति के लिए परियोजना निदेशक ने दोषी पंचायत सचिवो के विरूद्ध कार्यवाई की चेतावनी दी।बीडीओ हरहुआ बीपी वर्मा परियोजना निदेशक को आवास,मनरेगा,अमृत सरोवर तथा अन्य शासकीय योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया।परियोजना निदेशक ने अंत्येष्टि स्थल,आंगनबाड़ी केन्द्र,स्वच्छ शौचालय और आर आर सी सेंटर की समीक्षा की और सभी परियोजनाओ को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक मे बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव इत्यादि मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News