विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- जिला क्वान की डो संघ वाराणसी की आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को वाराणसी कचहरी स्थित वर्तिका विला में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु श्री विवेकानंद सिंह प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रताप कॉलेज वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र मौर्य सहायक अध्यापक बेसिक शिक्षा परिषद,उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल प्रसिद्ध व्यवसाय,सचिव श्रीमती रेखा मौर्या राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षक,संयुक्त सचिव श्री चंद्रभान पटेल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक,अरविंद मौर्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक,कोषाध्यक्ष श्री अरशद रजा प्रसिद्ध राष्ट्रीय रेफरी,सदस्यों में रमाशंकर विश्वकर्मा प्रशिक्षक,जूही राष्ट्रीय खिलाड़ी,जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक व चांदनी मौर्य प्रशिक्षक को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही साथ आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।