अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी।अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता -2023 में सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय (शीएट) गहनी,वाराणसी के बी. पी. एड. प्रथम वर्ष के छात्र मो फैजान रजा ने ९३ किलोभार वर्ग में ७८७.५ किलो भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।मो.फैजान रजा शीएट पी.जी. कॉलेज की ओर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पॉवर लिफ्टिंग(पुरुष) टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-२०२३ का आयोजन गुरु काशी यूनिवर्सिटी,भटिंडा में २१ से २४ फरवरी तक हो रहा है अपने खेल से महाविद्यालय का मान बढ़ाने पर हर्ष जताते हुए *निदेशक* नवीन कुमार सिंह ने कहा कि हमारे महाविद्यालय ने इस वर्ष खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं,जो निश्चय ही सुखद है। *प्राचार्य* डॉ संतोष कु सिंह ने कहा कि खेल के कौशल और खिलाड़ियों के सम्मान पर महाविद्यालय बहुत ध्यान देता है।अपनी तरफ से जो भी सुविधायें बन पड़ती हैं,हम देने की कोशिश करते हैं *बी पी एड* के विभागध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में फैजान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरे विभाग की ओर से मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देता हूँ।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के *परीक्षा नियंत्रक* डॉ सीमांत प्रियदर्शी,डॉ दिग्विजय नारायण वर्मा,डॉ सुजीत सिंह,श्रीमती साक्षी सिंह आदि ने हर्ष जताया।