रिंकू राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ,वाराणसी स्थानीय विकासखंड सभागार मे विद्युत सखियो की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए संयुक्त बीडीओ बीपी वर्मा ने कहा कि आने वाला समय विद्युत सखियो का ही होने जा रहा है।शासन ने विद्युत सखियो के लिए संभावनाओ के दरवाजे खोल दिए हैं।बैठक मे अधिशासी अभियंता बीबीराय ने बिजली कनेक्शन और मीटर रीडिंग से संबंधित समस्याओ पर विस्तार से जानकारी दी।एडीओ सहकारिता ने कहा कि विद्युत सखी को बिजली बिल की राशि का कलेक्शन करने का दायित्व बहुत सोच समझकर ही दिया गया है।वे लगन और निष्ठा से कार्य करके अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं।एसडीओ हरहुआ सुनील सिंह ने विद्युत सखियो को उनके अधिकारो और कर्तव्यो के विषय मे गहनता से समझाया।बैठक मे मुख्य रूप से बीएमएम चिरईगाँव पूजा तिवारी, रत्नशंकर पांडेय एडीओ सोनभद्र,रवीन्द्र यादव आँकिक तथा बड़ी संख्या मे समूह की महिलायें और विद्युत सखियाँ मौजूद रहीं।