UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की पॉलिटिक्स से तौबा:बोले- 2024 का इलेक्शन नहीं लड़ना चाहता; अब सिर्फ एक्टिंग करूंगा*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पंजाब के गुरदासपुर जिले से सांसद सनी देओल 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। फिल्म गदर-2 के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सनी देओल ने राजनीति छोड़ फिल्म एक्टर के तौर पर ही काम करने का मन बनाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में 2024 का चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।

 

उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ एक एक्टर की तरह ही रहेंगे। आप एक जॉब कर सकते हैं। आप मल्टीपल जॉब नहीं कर सकते। जब मैं राजनीति में आया था तो सोचा था, ऐसी-वैसी चीजें होंगी, लेकिन जो चीजें होती हैं, वह एक एक्टर की तरह भी मैं कर सकता हूं। क्योंकि लोगों का प्यार इतना मिल रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News