बिजली करंट से ग्यारह वर्षीय बालिका की हुई मौत।
बदलापुर (जौनपुर)
बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार कुशहा द्वितीय गांव निवासी उमेश सिंह के 11वर्षीय पुत्री शगुन सिंह बुधवार की सुबह घर मे लगे बोर्ड मे प्रवाहित हो रही करंट की चपेट मे आ गई। छुड़ाने पहुंची शगुन की भाभी भी करंट की चपेट मे आ गई। आनन-फानन में दोनों को बदलापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही शगुन को मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टरों ने मृतका की भाभी की बेहतर उपचार के बाद खतरे से बाहर बताते हुए घर भेज दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में चारों तरफ सन्नाटा फैल गया।