अतुल राय की खास रिपोर्ट
*लालपुर पाण्डेयपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम को मिली सफलता*दो अन्तर्राज्यीय लूटेरे गिरफ्तार एक लूट की बाइक व एक घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद*वाराणसी। थाना लालपुर पाण्डेयपुर व क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गोईठहा रिंग रोड फ्लाईओवर से असलहा दिखाकर बाइक लूटने से संबंधित अंतर्राज्यीय लुटेरे विशाल यादव व साहिल सिंह को दिनांक 10.01.2023 को रिंग रोड रजनहिया के पास से गिरफ्तार किया। आपको बता दे कि दिनांक-26.12.22 को सौरभ सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी भक्ति नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि कुछ काम से वे चौबेपुर जा रहे थे,बावन बीघा गोइठहा वाराणसी रिंग रोड फ्लाईओवर के पास रुके थे तभी अचानक पल्सर बाइक से तीन नकाब पोस असलहे के साथ आये और असलहा दिखाकर धमकाकर उनकी बाइक छिन कर भाग गये,जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर मे मुकदमा उपरोक्त पंजीकृतकिया गया था उसी क्रम मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धारा 392/411 भा0द0वि0से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी रामनन्दन का पुरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर व साहिल सिंह पुत्र हरिद्वार निवासी ग्राम माहेपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को दिनांक 10.01.2023 को समय 22.50 बजे रिंग रोड से रजनहिया जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 2 मोटर साइकिल (विशाल यादव के पास से 1 पल्सर मोटरसाइकिल यूपी 65 इएफ 9353 व साहिल सिंह के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो स्ट्रीम मोटरसाइकिल)बरामद की गयी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस–प्रoनि० पंकज कुमार अम्बष्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर,नि0 सुनील कुमार सिंह क्राइम ब्रांच प्रभारी,उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव चौकी प्रभारी लालपुर,उ0नि0 अमित सिंह,उ0नि0 मुनेश यादव,हे०का० सुरेन्द्र मौर्या,हे०काoचन्द्रेश कुमार,का० उपेन्द्र बहादुर
सिंह,का० मनीष तिवारी,का० हरिश्चन्द्र गुप्ता,उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा क्राईम ब्रान्च,हे०का० विजय शंकर क्राईम ब्रान्च,हे०का० चन्द्रभान यादव क्राईम ब्रान्च,हे०का० प्रमोद सिंह क्राईम ब्रान्च,हे०का० ब्रह्मदेव सिंह क्राईम ब्रान्च,का० रमाशंकर यादव क्राईम ब्रान्च,का० पवन त्रिपाठी क्राईम ब्रान्च थाना लालपुर पाण्डेयपुर रही।