विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर -पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-124/2023 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित 10000/- स्त्र) का इनामिया अभियुक्त विनय कुमार भारती उर्फ शेरू पुत्र जितेन्द्र कुमार सक्सेना निवासी ग्राम मड़ई कपिसा थाना चोलापुर वाराणसी को मड़ई कपिसा थाना चोलापुर से दिनांक 17.04.2023 को समय करीब 19.40 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 पंकज कुमार राय,हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,हे0का0 सुजीत कुमार राय,का0 सत्य प्रकाश यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।