UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जिला पंचायत द्वारा हर सुविधाएं होंगी उपलब्ध।*

Updated on: 02 July, 2026

बीबीसी *जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने महाशिवरात्रि मेला के सकुशल सम्पन्न होने की कामना संग रामेश्वर महाद अतुल अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर,वाराणसी।* जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सपरिवार महाशिवरात्रि मेला की सकुशलता के लिए रामेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका। साथ ही मन्दिर,वरूणा नदी में व्याप्त गंदगी,पक्का घाट,पंचक्रोशी मार्ग,बाजार की सुविधाएं व प्रवेश व निकास मार्ग का अवलोकन किया। असंख्यात महादेव मंदिर की महत्ता को सुनकर वहाँ भविष्य में पक्का घाट बनाने का आश्वासन दिया। रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी ने रामेश्वर तीर्थ धाम,माँ तुलजा दुर्गा भवानी मन्दिर,राधा कृष्ण मंदिर,पाषाण मूर्तियों समेत पंचक्रोशी यात्रा का महत्व बतलाया। पति कुंवर वीरेंद्र ने रामेश्वर की महत्ता के अनुसार भविष्य में विकास का नये स्वरूप से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष पूनम मौर्य के आगमन पर रामेष्वर मन्दिर व ग्राम पंचायत रामेष्वर,युवा समिति रामेश्वर की ओर से स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए रामेष्वर चौकी प्रभारी अभिषेक राय मय पुलिस बल के साथ मौजुद रहे। प्रमुख रूप से सौरभ सिंह,राहुल सिंह,त्रिभुवन मौर्य,बबलू पांडेय,शशिकांत यादव,पूर्व प्रधान रामप्रसाद,जितेंद कुशवाहा,बीडीसी रामेश्वर विशाल कुमार गुप्ता,युवा समिति रामेश्वर के रोहित तिवारी,धीरज मिश्रा,उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News