रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर बरईपार
क्षेत्र के चक घसीटा से सटे हुए ग्राम सभा कान्हापुर का मामला है गया प्रसाद साहू( मृतक) पुत्र लालता प्रसाद साहू काफी समय से कबाड़ खरीदने और बेचने का कार्य कर रहे थे महीनों पहले गाड़ियों के कटे हुए पार्ट सिकरारा पुलिस ने इनके यहां से बरामद किया था उसी प्रकरण में गया प्रसाद को जेल भेज दिया गया था 1 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए घूमने के लिए फिर गया प्रसाद मुंबई चले गए थे लालता प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके घर पर पुलिस जितेंद्र कुमार तिवारी व अन्य पुलिस बराबर आते रहते थे कभी पूरे घर वालों का नाम लिखते थे कभी गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देते थे कभी धन उगाही की बात करते थे तरह-तरह से प्रताड़ित करते थे यह सब बात घरवालों ने गया प्रसाद से बताया उन्होंने मुंबई में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दिए लाश रविवार को जहाज से घर लाया गया घर वालों ने कहा जब तक प्रताड़ित करने वाले थानाध्यक्ष विवेक तिवारी सिपाही जितेंद्र पांडे व अन्य पुलिस वालों के ऊपर एफ आई आर दर्ज करके पुलिस वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे मौके पर उप जिलाधिकारी मछली शहर राजेश कुमार चौरसिया सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय सीओ मछली शहर अतर सिंह ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था 2 दिन में पीड़ित करने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए मजबूरन गया प्रसाद साहू( मृतक) के पिता लालता प्रसाद साहू न्याय लेने के लिए अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो गए हैं जल्द ही पुलिस वालों के खिलाफ कोर्ट में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके इस लड़ाई में वैश्य समाज का मजबूत संगठन कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए हर संभव मदद करेगी वही विधायक पंकज पटेल ने सदर में यह मुद्दा उठाने की बात कही जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और कानून का राज बना रहे।