UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिर्जामुराद पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपहरण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0024/2023 धारा 363/366/376(3) भा0द0वि0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप राय पुत्र छोटेलाल राजभर, निवासी टोडरपुर, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर, कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री दीपक कुमार रनावत,उ0नि0 रविकान्त चौहान चौ0प्र0 खजूरी,उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा,म0का0 रुची सिंह थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News