संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद थाना परिसर में शनिवार की शाम पुलिस ने क्षेत्र के व्यपारियों के साथ बैठक किया।मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत ने कहां की अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नही लगे हैं।अपनी दुकानों की सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारियों की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने चाहिए।जिससे भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कोई अप्रिय घटना घटित हो तो पुलिस कैमरे की मदद लेकर अपराधियों की आसानी से पहचान कर सके।वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सर्विस रोड पर दुकानों के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है।जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के सामने अपने वाहन खड़ा न करें और अतिक्रमण से बचें।इस अवसर पर चौकी प्रभारी खजुरी रविकांत चौहान, एसआई अतुल कुमार त्रिपाठी, सुशील पांडेय, राजेश मौर्या, विजय यादव समेत व्यापारी विजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, कमलेश सेठ, प्रदीप केशरी, अजय गुप्ता, सोनू, धीरज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।