अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों पर की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल निर्देशन में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 111/23 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त नागेश गोंड़ पुत्र सुभाष गोंड निवासी करधना थाना मिर्जामुराद, वाराणसी को दिनांक 17.04.2023 को औद्रे तिराहे के पास पश्चिमपुरा जाने वाली रोड थाना रोहनिया से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण अभियुक्त पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि में नाबालिग अपहृता को करीब 02 वर्षों से जानता हूँ मैं उससे फोन से बात करता था। मैने ही नाबालिग अपहृता को फोन करके मुम्बई बुलाया था। नाबालिग अपहृता मुम्बई आ रही थी। जब मुझे पता चला कि नाबालिग अपहृता को पुलिस ने कल्याण रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र से पकड़ लिया है, मैं उसी दिन मुम्बई से वाराणसी आ गया था। मुझे डर था कि कहीं पुलिस मुम्बई से मुझे भी न पकड़ ले। इसलिए मैं वाराणसी में इधर-उधर रह रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार तिवारी, का0 रोशन यादव,का0 रामबाबू थाना रोहनियां जनपद कमि० वाराणसी मौजूद रहे।