अतुल राय की खास रिपोर्ट
रामेश्वर,वाराणसी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पहचान एक संविधान निर्माता के तौर पर होती है।इसके अलावा,वह भारतीय विधिवेत्ता,राजनीतिज्ञ,दार्शनिक,मानवविज्ञानी,इतिहासकार और अर्थशास्त्री भी थे।उन्होंने समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए ढेरों काम किए थे। शुक्रवार को उनके 132 वीं जयंती पर ग्राम पंचायत जगापट्टी सचिवालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतार केक काटकर उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर विचार व्यक्त कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित यशस्वी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के द्वारा युवाओं को अंबेडकर जयंती पर टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। जयंती अवसर पर युवा डीजे के धुन पर नाचते गाते आनंद लिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत जगापट्टी के भूईली (उसर बस्ती) व परसीपुर में भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।