विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- वाराणसी के फूलपुर व सिंधोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाके में गुरुवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में गुरुवार को सुबह ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में नमाजियों ने मुल्क में अमन अमान व भाईचारा कायम रखने,मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। विश्वशांति, सौहार्द और बरकत की कामना की।ईदगाह में अकीदतमंदो ने सामूहिक दुआख्वानी कर मुल्क में आपसी प्यार भाईचारा और एकता के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी गई। इसके बाद अल्लाह के नाम पर कुर्बानी पेश की गई।क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, कठिराव, ताड़ी, नेवादा, कुआर, सिंधोरा व मंगारी समेत अनेक मुस्लिम इलाको में एक दूसरे को गले लगाकर मुबारक बाद दी। वही पुलिस प्रशासन के लोग पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। हिन्दू समुदाय के लोग गले मिलकर मुबारक दी।एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित, एसीपी अमित पांडेय,थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक कुमार रनावत,थानाध्यक्ष सिंधोरा आशीष मिश्रा समस्त चौकी प्रभारी क्षेत्र में भ्रमणशील दिखे।