अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी।* प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार आज बुधवार को कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन वाराणसी के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व जिला महामंत्री मधुवन यादव के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आये दिन प्रधानों के शोषण व अधिकारियों द्वारा 95 जी के तहत दबाव बनाए जा रहे को लेकर धरना प्रदर्शन संग अपनी 15 सूत्रीय मांग ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।प्रधानों को एक बार शास्त्री घाट पर पुलिस बल लगाकर घेरने का जिला प्रशासन ने प्रयास किया लेकिन प्रधानों के जोश व तेवर के सामने झुकना पड़ा और रैली कचहरी पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने में सफल रहे। और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि प्रधानों की अनसुनी की गई तो 2024 के चुनाव में परिणाम भुगतना होगा। जिला प्रशासन मनरेगा श्रमिको की हाजिरी मोबाइल से करने को कहती है जबकि नेटवर्क समस्या जिले में है। शासन द्वारा ग्राम पंचायत का 30 प्रतिशत धनराशि पहले अब 15 प्रतिशत काटकर गोआश्रय केंद्र वाले गांव को देने का दबाव बना रही है । मनरेगा श्रमिको की दो माह से मजदूरी नही दी जा रही । पीएम आवास के पात्रों की काटी जा रही है। मनरेगा के पक्के काम का भुगतान 9 महीने से बकाया है,मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय मांगा गया नही दिया जा रहा है। 95 जी की कार्यवाही की अधिकारी धमकी देते हैं यदि ऐसा होगा तो प्रधान आत्मदाह तक करेंगे।जिला महामंत्री मधुवन यादव ने कहा कि यदि इसी तरह से प्रधानों के अधिकारों का हनन होगा तो 25 मार्च को जिले के समस्त प्रधान डीएम को सामूहिक स्तीफा सौपेंगे।जिला प्रवक्ता राजेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में सबक सिखाने के लिए प्रधान तैयार रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष चिरईगांव लालबहादुर पटेल ने कहा कि अब प्रधान सरकार के कार्यक्रमो का बहिष्कार करेगी।सेवापुरी ब्लाक के जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानों संग दबाव किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगी,लड़ाई आर-पार की संगठन लड़ेगी।आराजी लाइन ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पटेल,चोलापुर ब्लाक अध्यक्ष रामसूरत यादव,ब्लाक अध्यक्ष सेवापुरी नितिन सिंह ने कहा कि ब्लाक का ताला बंद कर कार्य का विरोध करेंगे।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,महामंत्री मधुवन यादव,प्रवक्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,चन्दगी यादव,बेचू राम चौहान,ब्लाक अध्यक्षसेवापुरी नितिन सिंह,राजू तिवारी,लालमन पटेल,हरहुआ ब्लाक अध्यक्ष लालमन यादव,श्वेता राय,शकील अहमद,गगन सिंह,चमेला गुप्ता,तारा देवी,शीला देवी,सुनीता मौर्य,पूजा सिंह सहित कई प्रधान शामिल रहे।