अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में थाना आदमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी पवन डोम पुत्र बज्जू निवासी ए 36/02 भदऊ हरिजन बस्ती थाना आदमपुर वाराणसी को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.04.2023 को कम्पनी गार्डेन के अंदर मूर्ति विसर्जन कुण्ड के पास से समय 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री संजय कुमार राय थाना प्रभारी चौकी प्रभारी अमियामण्डी,उ0नि0 सुभाष चन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी सप्तसागर,का0 प्रवीण कुमार सिंह,का0 अरुण कुमार व्यास व का, गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।