UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर थानाध्यक्ष को जाल्हूपुर व्यापारियों ने किया सम्मानित*

Updated on: 31 August, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------

*चिरईगांव* बीते बुधवार की रात्रि जाल्हूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में घात लगाकर चोरों ने इमली के पेड़ की डालियों के सहारे बैंक में घुस गए थे।चौबेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह हमराहियों के साथ रात्रि लगभग 2.00 गस्त पहुंचे।पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर फरार हो गए। पुलिस की सक्रियता से बैंक चोरी की बड़ी घटना होने से बच गई।इसके अलावा उसी रात्रि ट्रैक्टर चोरी कर बलुआ के रास्ते चंदौली की तरफ ले जा रहे चोरों ने पुलिस गश्त और सक्रियता से घबराकर उखथी में छोड़ कर फरार हो गए।थानाध्यक्ष चौबेपुर और जाल्हूपुर चौकी प्रभारी दिनेश मौर्य की सक्रियता के कारण दो चोरी की घटना को अंजाम तक पहुँचने पहले पुलिस मौके पर पहुचना पुलिस की कर्मठता और जिम्मेदारी का निर्वहन को दर्शाता है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। बैंक चोरी की घटना अंजाम तक पहुँचने पर लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बन जाता।लेकिन चौबेपुर पुलिस के कारण अमन चैन बरकरार रह गया।जिससे उत्साहित जाल्हूपुर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामाश्रय प्रजापति अकेला के नेतृत्व में शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजीव सिंह और जाल्हूपुर चौकी प्रभारी दिनेश मौर्य को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भैयालाल सेठ,शोनु सेठ,मनोज साव,जिरालाल,कल्लू,संजू यादव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News